वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया: बिहार इकाई की महत्वपूर्ण बैठक
पत्रकार यूनियन

वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया: बिहार इकाई की महत्वपूर्ण बैठक
Report By : Bipin kumar || 26 Dec 2024 ||
गुरुवार को बिहार विधानसभा प्रांगण में वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की बिहार प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण जी ने की। इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ पटना जिले के नए और पुराने सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य प्रदेश और जिला कमेटी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन का राज्य भर में विस्तार करना था।
पटना जिला कमेटी के गठन पर चर्चा
बैठक में पटना जिला कमेटी के गठन को प्राथमिकता दी गई। निर्णय लिया गया कि 31 दिसंबर तक पटना जिले के सक्रिय सदस्य, जो जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक हैं, अपने नाम का प्रस्ताव दें। अगर एक से अधिक प्रस्ताव आए, तो अध्यक्ष का चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
संगठन के विस्तार पर जोर
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन को पूरे बिहार में विस्तारित किया जाए। इसके लिए सबसे पहले पटना जिले में कमेटी का गठन करने और फिर इसे अन्य जिलों तक विस्तार देने का फैसला किया गया। संगठन को प्रभावी बनाने के लिए यह आवश्यक बताया गया कि प्रदेश और जिला कमेटी अपने खर्चों का प्रबंधन स्वंय करें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।
आर्थिक सशक्तिकरण का फैसला
बैठक में संगठन की आर्थिक मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी सदस्यों से न्यूनतम ₹100 का योगदान अनिवार्य रूप से लेने और जो अधिक देने में सक्षम हैं, उनसे स्वेच्छा से योगदान लेने का सुझाव दिया गया। इसके अतिरिक्त, पदाधिकारी अपने संपर्कों के माध्यम से फंड जुटाने के प्रयास करेंगे ताकि बैठक और जिलों के दौरे का खर्च उठाया जा सके। यह भी तय हुआ कि प्रदेश और जिला स्तर की सभी आर्थिक गतिविधियां कोषाध्यक्ष के माध्यम से पारदर्शिता के साथ प्रबंधन की जाएंगी और समय-समय पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी।
सदस्यता अभियान में तेजी
सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने और संगठन में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। संगठन के विस्तार के लिए यह निर्णय लिया गया कि सदस्यता प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाए।
आगामी योजनाएं और बैठक
बैठक में यह भी तय किया गया कि जनवरी के पहले सप्ताह में अगली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी सदस्यों को जल्द दी जाएगी। इस बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
महत्वपूर्ण उपस्थिति
बैठक में राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी श्री मधुप मणी पीकू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक कुमार डब्लू, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव श्री अकबर ईमाम, वरिष्ठ सदस्य श्री विजय कुमार मिश्रा (बाबा), श्री सूरज कुमार, श्रीमती संगीता, श्री संजीव सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी ने इस बैठक को बेहद सफल बनाया।
यह बैठक संगठन के आर्थिक और प्रशासनिक आधार को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए लिए गए निर्णय भविष्य में WJAI को एक प्रभावी और सशक्त इकाई बनाने में सहायक होंगे।