टॉप न्यूज़देशपटना न्यूज़बिहारबिहार न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

लोकतंत्र की जीत! डॉ0 सुनील सिंह की वापसी पर राजद कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत

Bihar News

लोकतंत्र की जीत! डॉ0 सुनील सिंह की वापसी पर राजद कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत

Report By : Bipin kumar (News Era) || Date : 27 Feb 2025 ||

पटना, 27 फरवरी 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य डॉ0 सुनील कुमार सिंह ने अपनी विधान परिषद सदस्यता बहाल होने के बाद आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, विधायक मो0 कामरान, विनय कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

डॉ0 सुनील सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी विधान परिषद की सदस्यता बहाल कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने का कार्य किया है। उन्होंने इस फैसले को सत्य की जीत करार देते हुए कहा, “सत्यमेव जयते”। उन्होंने आगे कहा कि सात महीने पहले उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया था और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

उन्होंने अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा, “मेरा अपराध सिर्फ इतना था कि मैं बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज सदन में उठाता था। मैं हमेशा लालू प्रसाद यादव जी के विचारों के साथ खड़ा रहा और उनके सिद्धांतों का समर्थन किया। लेकिन मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और आज सच की जीत हुई।”

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ0 सिंह ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने दोनो सदनों में जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया था, उसकी प्रधानमंत्री ने भी भर्त्सना की थी और कहा था कि इससे “देश भर में बिहार की छवि धूमिल हुई है”। लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दलित समाज से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

राजद ने दिया पूरा समर्थन

डॉ0 सुनील सिंह ने कहा, “इस मुश्किल वक्त में राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया। लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी यादव जी ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे आश्वस्त किया कि मैं इस लड़ाई में अकेला नहीं हूँ।” उन्होंने न्याय की इस लड़ाई में समर्थन देने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “अब तक विधान परिषद सचिवालय ने डॉ0 सुनील सिंह की सदस्यता बहाली के लिए अधिसूचना जारी नहीं की है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में इसे तुरंत जारी कर देना चाहिए था। यह डबल इंजन सरकार की प्रतिशोध की राजनीति को दर्शाता है।”

राजद कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद जब डॉ0 सुनील सिंह राजद कार्यालय पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। बैंड-बाजे, पटाखों, फूलों की वर्षा और गुलाब की मालाओं से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

स्वागत करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल थे:

  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: श्री उदय नारायण चौधरी
  • प्रदेश उपाध्यक्ष: श्री अशोक कुमार सिंह
  • प्रधान महासचिव: श्री रणविजय साहू
  • विधायक: मो0 कामरान, विनय कुमार यादव
  • प्रदेश मुख्य प्रवक्ता: श्री शक्ति सिंह यादव
  • प्रदेश प्रवक्ता: एजाज अहमद
  • अन्य प्रमुख नेता: डॉ0 उर्मिला ठाकुर, सारिका पासवान, बंटु सिंह, आरजु खान, पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी नारायण यादव, श्री दीनानाथ सिंह यादव, श्रीमती मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, बल्ली यादव, निराला यादव, भाई अरुण कुमार, नंदु यादव, प्रमोद कुमार राम, ई0 अशोक यादव, विनोद यादव, श्रीमती रितु जयसवाल, जेम्स कुमार यादव, मनोज सिंह, अभिषेक सिंह, कुमार राय, पी0 के0 चौधरी, उपेंद्र चंद्रवंशी, नमीता नीरज सिंह, महताब आलम, सरदार रंजीत सिंह, कुणाल यादव, अफरोज आलम, संजय यादव, ओम प्रकाश चौटाला, गणेश कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार तांती, रीना चौधरी, शैलेश यादव, दिनेश पासवान, ई0 अर्चना यादव, नीरज सिंह, गुड्डु यादव, रोहित यादव, कुंदन यादव, दिलीप सहनी आदि।

डॉ0 सुनील सिंह ने जताया आभार

इस मौके पर डॉ0 सुनील सिंह ने कहा, “आप सभी ने जिस एकता और चट्टान जैसी मजबूती के साथ मेरा समर्थन किया, मैं उसके लिए आप सभी का दिल से आभार प्रकट करता हूँ। आपके इस प्यार और समर्थन से मैं अभिभूत हूँ।” उन्होंने लालू प्रसाद यादव, श्रीमती राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि उनका समर्थन ही मेरी शक्ति है।

अंत में उन्होंने फिर दोहराया, “सत्यमेव जयते।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!